शेयर मंथन में खोजें

बाजार में सुस्त कारोबार, सेंसेक्स (Sensex) 0.17% नीचे

कल बढ़त के साथ बंद होने के बाद मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमोजोर हुयी।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) सोमवार के 26,866.92 अंक के मुकाबले आज 40.5 अंक ऊपर 26,907.42 पर खुला। शुरुआती कारोबार के करीब एक घंटे बाद 10.23 बजे सेंसेक्स 46.78 अंक या 0.17% की गिरावट के साथ 26,820.14 अंक पर चल रहा है। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 15.30 रुपये या 0.19% की गिरावट के साथ 8,223.20 अंक पर चल रहा है। इंडिया वीआईएक्स सूचकांक 0.38% की बढ़त के साथ 17.5850 पर चल रहा है।
हालाँकि छोटे-मंझोले शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। बीएसई मिडकैप इस समय 0.38% की और बीएसई स्मॉलकैप 0.44% की बढ़त दिखा रहा है। निफ्टी मिड 100 और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.50% की मजबूती है।
शुरुआती कराबार में सेंसेक्स के 30 दिग्गज शेयरों में बजाज ऑटो में 1.36%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 1.27%, ओएनजीसी में 0.98%, अदाणी पोर्ट्स में 0.97%, हीरो मोटोकॉर्प में 0.61% और कोल इंडिया में 0.51% की तेजी है। वहीं गिरने वाले शेयरों में एनटीपीसी में 1.14%, रिलायंस में 0.91%, ऐक्सिस बैंक में 0.89%, एशियन पेंट्स में 0.80%, भारती एयरटेल में 0.75% और एलटी में 0.66% की गिरावट है। निफ्टी के 51 शेयरों में 30 शेयर आज लाल निशान पर है जबकि 21 शेयर हरे निशान पर चल रहे है। (शेयर मंथन, 21 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख