शेयर मंथन में खोजें

ब्रिटेन के जनमत से पहले अमेरिकी बाजार गिरा, डॉव जोंस 48.9 अंक टूटा

ब्रिटेन के ईयू में बने रहने या इससे बाहर निकलने को लेकर आज होने वाले जनमत संग्रह से पहले अमेरिकी बाजार में गिरावट आयी।

हालांकि घरों की बिक्री से जुड़े सकारात्मक आँकड़े सामने आने से अमेरिकी बाजार शुरुआत में ऊपर चढ़ा, लेकिन अंत में यह कमजोरी के साथ बंद हुआ।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 48.9 अंक (0.27%) की गिरावट के साथ 17,780.83 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 10.44 अंक (0.22%) की कमजोरी दिखी और यह 4,833.32 पर बंद हुआ। इसके अलावा एसऐंडपी 500 (S&P500) में भी 3.45 अंक (0.17%) की गिरावट आयी और यह 2,085.45 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में लगभग 630 करोड़ शेयरों में लेन-देन हुई, जबकि पिछले 20 कारोबारी दिनों में औसतन 680 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ है।
कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 1.47% की कमजोरी आयी और डब्लूटीआई क्रूड 49.13 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। इसके अलावा कल यूरोपीय बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 23 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख