शेयर मंथन में खोजें

बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स (Sensex) 948 अंक टूटा

ब्रिटेन के यूरोपीय यूनियन से बाहर होने के फैसले के बाद वैश्विक बाजार सहित भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद स्तर 27,002.22 की तुलना में आज 634.74 अंक की भारी गिरावट के साथ 26,367.48 पर खुला। शुरुआती कारोबार में 10.11 बजे सेंसेक्स 948.31 अंक (3.51%) गिर कर 26,053.91 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 296.40 अंक (3.58%) की गिरावट के साथ 7,974.05 पर है। इंडिया वीआईएक्स सूचाकांक 13.59% की बढ़त के साथ 20.4700 पर चल रहा है। ब्रिटेन में हुए जनमत संग्रह के नतीजे आ गए है। अब ब्रिटेन यूरोपियन यूनियन का हिस्सा नहीं। जिसका असर भारतीय बाजारों के साथ वैश्विक बाजारों पर भी दिख रहा है।
गिरावट की चौतरफा मार से छोटे-मॅंझोले शेयर भी नहीं बच सके। बीएसई मिडकैप में 3.49% और बीएसई स्मॉल कैप में 3.99% की गिरावट है। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 3.79% और निफ्टी स्मॉल 100 में 5.17% की कमजोरी है।
ब्रिटेन के यूरोपियन यूनियन से अलग होने का सबसे ज्यादा असर टाटा ग्रुप के शेयरों पर देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में टाटा मोटर्स में 12.09%, टाटा स्टील में 9.20%, आईसीआईसीआई बैंक में 6.73%,एसबीआई में 5.57%, ऐक्सिस बैंक में 5.41% और एलटी में 5.30% की गिरावट है। निफ्टी के 51 शेयर शेयर लाल निशान पर हैं। (शेयर मंथन, 24 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख