शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी बाजार में उछाल पर उछाल, डॉव जोंस 235.31 अंक चढ़ा

अमेरिकी बाजार लगातार तीसरे दिन मजबूती के साथ बंद हुआ।

ब्रिटेन के केन्द्रीय बैंक द्वारा प्रोत्साहन की संभावनाओं को बढ़ाने और ब्रिटेन के ईयू से बाहर निकलने की व्यथा के हल्का पड़ने का सकारात्मक असर अमेरिकी बाजार पर खूब पड़ रहा है। साथ ही मोंडेलेज इंटरनेशनल द्वारा हेर्शे के लिए लगायी गयी 2,300 करोड़ डॉलर की बोली से स्टेपल शेयर मजबूत हुए, जिससे बाद शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में एक और जोरदार उछाल आयी।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 235.31 अंक (1.33%) की बढ़त के साथ 17,929.99 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 63.42 अंक (1.33%) की बढ़त दिखी और यह 4,842.67 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) भी बढ़त के साथ बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) में 28.09 अंक (1.36%) की बढ़त आयी और यह 2,098.86 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में 870 करोड़ शेयरों मं लेन-देन हुई, जबकि पिछले 20 कारोबार दिनों का यह आंकड़ा औसतन 760 करोड़ शेयरों का रहा है।
इस बीच अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 3.12% की मजबूती आयी और डब्लूटीआई क्रूड 48.33 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। इसके अलावा कल यूरोपियन बाजार भी मजबूती के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 1 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख