शेयर मंथन में खोजें

बाजार में तेजी, सेंसेक्स (Sensex) 167 अंक चढ़ा

वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के कारण कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद स्तर 27,144.91 की तुलना में आज 169.53 अंक चढ़ कर 27,314.44 पर खुला। शुरुआती कारोबार में 10.08 बजे सेंसेक्स 167.10 अंक (0.62%) की बढ़त के साथ 27,312.01 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 48.95 अंक (0.77%) की मजबूती के साथ 8,377 पर है। इंडिया वीआईएक्स सूचकांक 0.14% ऊपर 15.7600 पर चल रहा है। सभी सेक्टर मजबूती के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं। सबसे ज्यादा पीएसयू बैंकिंग शेयर तेजी देखी जा रही हैं।
तेजी के इस माहौल में छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसई मिडकैप में 0.68% और बीएसई स्मॉल कैप में 0.91% की तेजी है। वहीं एनएसई में निफ्टी मिड 100 0.71% और निफ्टी स्मॉल 100 1.05% ऊपर चल रहा है।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में टाटा मोटर्स में 3.43%, ओएनजीसी में 2.90%, एलटी में 1.59%, आईसीआईसीआई बैंक में 1.50%, रिलायंस में 1.35% और टाटा स्टील में 1.33% की मजबूती है। गिरने वाले दिग्गज शेयरों में आईटीसी में 1.76%, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 0.51%, बजाजा ऑटो में 0.41% और हीरो मोटोकॉर्प में 0.41% की गिरावट है। वहीं ऐक्सिस बैंक में 0.01% और टीसीएम में 0.01% की मामूली बढ़त के साथ सपाट चल रहे हैं। निफ्टी के 51 शेयरों में से 42 शेयर बढ़त पर हैं और सिर्फ 9 शेयर गिरावट के साथ चल रहे हैं। (शेयर मंथन, 04 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख