शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स (Sensex) 103 अंक गिरा, निफ्टी (Nifty) 0.36% टूटा

मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर हुई।

वैश्विक बाजरों से मिले कमजोर संकेतों का असर भी बाजार पर दिख रहा है। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) सोमवार के 27,278.76 के बंद स्तर की तुलना में आज 61.96 अंक ऊपर 27,340.72 पर खुला। लेकिन जल्द ही लाल निशान पर फिसल गया। शुरुआती कोरोबार के करीब एक घंटे बाद 10.40 बजे सेंसेक्स 103.14 अंक या 0.38% की गिरावट के साथ 27,175.62 पर चल रहा है। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 30.05 या 0.36% की गिर कर 8,340.65 पर चल रहा है। इंडिया वीआईएक्स सूचकांक आज 0.43% ऊपर 15.6450 पर है।

हालाँकि छोटे-मंझोले शेयरों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। बीएसई मिडकैप में 0.08% की मामूली गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं बीएसई स्मॉलकैप में 0.06% की हल्की तेजी है। निफ्टी मिड 100 0.10% और निफ्टी स्मॉल 100 0.83% ऊपर चल रहा है।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में टाटा स्टील में 0.86%, कोल इंडिया में 0.47%, अदाणी पोर्ट्स में 0.47%, एसबीआई में 0.43%, डॉ.रेड्डीज में 0.20% और मारुति में 0.18% की मजबूती है। गिरने वाले शेयरो में भारती एयरटेल में 1.33%, बजाज ऑटो में 1.26%, टाटा मोटर्स में 1.23%, गेल में 1.11%, एनटीपीसी में 1.09% और सनफार्मा में 0.87% की गिरावट है। निफ्टी के 51 शेयरों में से 33 शेयरों में कमजोरी है और 18 शेयरों में तेजी है। (शेयर मंथन, 05 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख