शेयर मंथन में खोजें

बजट के दिन बाजार में तेज शुरुआत, सेंसेक्स फिर से 36,000 के ऊपर

बजट से पहले गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों में तेजी दिख रही है।

कल सेंसेक्स 36,000 के नीचे बंद हुआ था, मगर आज इसने फिर से यह आँकड़ा पार कर लिया। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 35,965.02 अंकों के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 36,048.00 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार में करीब 10 बजे यह 213.50 अंक (0.59%) की बढ़त के साथ 36,178.52 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 11,044.55 पर खुलने के बाद 59.10 अंक (0.54%) की तेजी के साथ 11,086.80 पर चल रहा है। दूसरी ओर शुरुआती करोबार में छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में मिला-जुला कारोबार है। बीएसई मिडकैप इस समय लाल निशान में सपाट और बीएसई स्मॉल कैप में 0.79% की बढ़त है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.07% की कमजोरी और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.70% की मजबूती हैं।
सेंसेक्स में आज तेज शेयरों की बात करें लार्सन ऐंड टुब्रो में 3.06%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 2.06%, टीसीएस में 1.63%, ओएनजीसी में 1.62% और इंडसइंड बैंक में 1.35% की बढ़त है। वहीं टाटा स्टील में 1.32%, डॉ रेड्डीज में 1.13%, एनटीपीसी में 0.70% और इन्फोसिस में 0.61% की गिरावट है। निफ्टी के 33 शेयर हरे निशान पर है, जबकि 17 कमजोर स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 01 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख