शेयर मंथन में खोजें

मैक्स फाइनेंशियल (Max Financial) खरीदें : एसएमसी ग्लोबल (SMC Global)

एसएमसी ग्लोबल (SMC Global) ने मैक्स फाइनेंशियल (Max Financial) के लिए 530-535 रुपये के स्तरों पर खरीदारी करने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने इसके लिए 600-620 रुपये के स्तरों पर लक्ष्य भाव दिया है और इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 490 रुपये रखने के लिए कहा है। बीएसई में शुक्रवार 02 फरवरी को मैक्स फाइनेंशियल का शेयर 544.65 रुपये पर बंद हुआ। 09 मार्च 2017 को यह शेयर 512.30 रुपये तक नीचे गया था, जो इसका पिछले 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। वहीं 16 मई 2017 को इसके 52 हफ्तों का उच्च स्तर 683.95 रुपये का रहा। दैनिक चार्ट में कंपनी के शेयर का 200 दिनों का एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) वर्तमान में 575.23 रुपये पर चल रहा है। एसएमसी ने अपनी रिपोर्ट में इस शेयर के संबध जिक्र किया है कि चार्ट पर देखा जा सकता है कि यह सकारात्मक रुझान के साथ पिछले 5 महीनों से 510-640 रुपये के एक चौड़े दायरे में कारोबार कर रहा है। पिछले सप्ताह मैक्स फाइनेंशियल ने इस दायरे के निचले स्तर को छु कर तेजी से वापसी की और एक उल्टी मोमबत्ती (Reversal Candle) की आकृति बनायी। पिछले कुछ महीनों में 510 रुपये का स्तर छूने के बाद इसमें कई शानदार उछाल दर्ज की गयी हैं। इसलिए मौजूदा स्तरों से इसमें फिर से तेजी की उम्मीद है। इसके अलावा शेयर के लिए तकनीकी संकेतकों का नजरिया सकारात्मक है। (शेयर मंथन, 03 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख