शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी 10,550 के ऊपर, सेंसेक्स 326 उछला

गुरुवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों में तेजी है।

हालाँकि पिछले लगातार 7 कारोबारी सत्रों में बाजार कमजोर हुआ। बुधवार को भी बाजार में सकारात्मक शुरुआत हुई थी, मगर अंत में दोनों सूचकांक लाल निशान में बंद हुए। आज बाजार को कुछ दिग्गज शेयर सहारा दे रहे हैं, जिनमें इन्फोसिस, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज शामिल हैं। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 34082.71 अंकों के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 34,208.11 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार में करीब 9.55 बजे यह 326.95 अंक (0.96%) की बढ़त के साथ 34,409.66 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,476.70 के बंद भाव की तुलना में 10,518.50 पर खुल कर 93.05 अंक (0.89%) की वृद्धि के साथ 10,569.75 पर है। दूसरी ओर शुरुआती करोबार में छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में अधिक खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसई मिडकैप में 1.09% और बीएसई स्मॉल कैप में 1.69% की तेजी है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.97% और निफ्टी स्मॉल 100 में 1.62% की बढ़ोतरी हैं।
सेंसेक्स में आज तेज शेयरों पर गौर करें इन्फोसिस में 3.19%, सन फार्मा में 2.24%, डॉ रेड्डीज में 2.05%, एचडीएफसी में 1.81% और टीसीएस में 1.51% की बढ़त है। वहीं पावर ग्रिड में 1.33%, एनटीपीसी में 0.49% और एशियन पेंट्स में 0.42% की गिरावट है। निफ्टी के 43 शेयर हरे निशान पर है, जबकि 07 कमजोर स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 08 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख