शेयर मंथन में खोजें

वैश्विक बाजारों में गिरावट से भारतीय शेयर बाजार भी कमजोर

वैश्विक बाजारों में तीखी कमजोरी से कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों में भारी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है।

अमेरिकी और यूरोपीयन बाजारों में गिरावट के बाद आज एशियाई बाजार भी लुढ़क गये। उधर बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 34,413.16 अंकों के पिछले बंद स्तर के मुकाबले गिरावट के साथ 34,002.45 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार में करीब 9.50 बजे यह 481.15 अंक (1.40%) की कमजोरी के साथ 33,932.01 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) गुरुवार को 10,576.85 पर होकर आज 10,416.50 पर खुला है। यह इस समय 150.55 अंक (1.42%) की गिरावट के साथ 10,426.30 पर चल रहा है। दूसरी ओर शुरुआती करोबार में छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में भी जबरदस्त बिकवाली देखी जा रही है। इस समय बीएसई मिडकैप में 0.96% और बीएसई स्मॉल कैप में 0.85% की गिरावट है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.84% और निफ्टी स्मॉल 100 में 1.16% की कमजोरी हैं।
इस वक्त निफ्टी के प्रमुख 50 में से केवल 3 शेयर और सेंसेक्स के 31 में 1 शेयर हरे निशान में है। सेंसेक्स में प्रमुख शेयरों की बात करें तो केवल टाटा स्टील में 1.38% की मजबूती है, जबकि आईसीआईसीआई बैंक में 2.93%, ऐक्सिस बैंक में 2.17%, इन्फोसिस में 1.90%, एचडीएफसी में 1.77% और यस बैंक में 1.66% की गिरावट है। (शेयर मंथन, 09 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख