शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी 10,550 के ऊपर, सेंसेक्स 223 अंक चढ़ा

सकारात्मक वैश्विक रुझान मिलने से गुरुवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों में मजबूती है।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 34,155.95 अंकों के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 34,207.57 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार में करीब 10 बजे यह 223.03 अंक या 0.65% की तेजी के साथ 34,378.98 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,500.90 के बंद भाव की तुलना में 10,537.90 पर खुल कर 71.80 अंक (0.68%) की वृद्धि के साथ 10,572.70 पर है। दूसरी ओर शुरुआती करोबार में छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में भी खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसई मिडकैप में 0.75% और बीएसई स्मॉल कैप में 0.55% की बढ़ोतरी है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.54% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.38% की मजबूती हैं।
सेंसेक्स में आज तेज शेयरों पर गौर करें तो आईसीआईसीआई बैंक में 2.31%, यस बैंक में 2.06%, अदाणी पोर्ट्स में 1.93%, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 1.59% और इन्फोसिस में 1.41% की बढ़त है। वहीं एशियन पेंट्स में 1.25%, हीरो मोटोकॉर्प में 1.08%, ऐक्सिस बैंक में 1.03% और भारती एयरटेल में 0.53% की गिरावट है। निफ्टी के 37 शेयर हरे निशान पर है, जबकि 13 कमजोर स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 15 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख