शेयर मंथन में खोजें

हैवेल्स इंडिया (Havells India) को 586.00 रुपये के लक्ष्य भाव के साथ खरीदें - एसएमसी

एसएमसी ग्लोबल (SMC Global) ने हैवेल्स इंडिया (Havells India) के शेयर के लिए 8-10 महीने की अवधि में 586.00 रुपये का लक्ष्य भाव दिया है।

यह लक्ष्य भाव कंपनी के मौजूदा शेयर भाव से 15% ज्यादा है। एसएमसी का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2018-19 में हैवेल्स इंडिया की प्रति शेयर आय (EPS) 13.62 रुपये होगी, जिस पर 43 रुपये के पीई अनुपात के मूल्यांकन पर इसने 586 रुपये का लक्ष्य भाव तय किया है।
बिजली और पावर वितरण उपकरण उत्पादन क्षेत्र में देश की सबसे बड़ी औऱ तेजी से बढ़ने वाली कंपनियों में से एक हैवेल्स इंडिया में निवेश के लिए एसएमसी ने तर्क दिया है कि इसके पास क्रैबट्री, रियो और स्टैंडर्ड इलेक्ट्रिकल जैसे प्रतिष्ठित वैश्विक ब्रांड हैं। 50 देशों में 20,000 वितरकों के साथ हैवेल्स इंडिया का नेटवर्क 90 से ज्यादा शाखाओं और प्रतिनिधि दफ्तरों का है। हैवेल्स गैलेक्सी जैसे विशिष्ट शोरूम के अलावा अपनी नयी पहल 'हैवेल्स कनेक्ट' के साथ यह डोर स्टेप देने वाली पहली एफएमईज कंपनी बनी। साथ ही हैवेल्स इंडिया के देश में 12 अत्याधुनिक उत्पादन संयंत्र हैं, जिनमें विश्व स्तरीय प्रशंसित उत्पाद तैयार होते हैं।
एसएमसी ने अपनी रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के दौरान केबल के अलावा कंपनी के बाकी व्यापारों में वृद्धि हुई। स्विचगियर व्यापार से पिछले कारोबारी वर्ष की तीसरी तिमाही में 331 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी की आमदनी 344 करोड़ रुपये रही, जबकि वायर व्यापार में 17% की मूल्य वृद्धि दर्ज की गयी। वहीं हैवेल्स ने पंखे, घरेलू उपकरण और वॉटर हीटर में बेहतर बढ़त हासिल की। दो-तिहाई छत-पंखों की बिक्री के साथ प्रीमियम पंखों के मामले में हैवेल्स अग्रणी कंपनी बनी रही। वॉटर हीटर उद्योग में प्रीमियम और तकनीक उत्पाद के सहारे हैवेल्स प्रमुख तीन कंपनियों में शामिल है। एलईडी सेगमेंट में स्ट्रीटलाइट के जरिये कंपनी की लाइटिंग और फिक्सचर्स आमदनी में 21% की बढ़ोतरी हुई। इसके साथ ही भविष्य में हैवेल्स को सरकार की 'सभी के लिए आवास और बिजली' योजना से निरंतर लाभ मिलने की उम्मीद है। (शेयर मंथन, 03 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख