शेयर मंथन में खोजें

मजबूत वैश्विक रुझानों से भारतीय शेयर बाजार में तेज शुरुआत

अमेरिकी और एशियाई बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बाद आज भारतीय शेयर बाजार में भी तेज शुरुआत हुई है।

हाल ही में उठी वैश्विक व्यापार युद्ध संबंधित हलचल कुछ कम हुई है। साथ ही अमेरिकी निवेशकों को उम्मीद है कि राष्ट्रपति ट्रम्प स्टील और एल्युमीनियम पर प्रस्तावित आयात शुल्क को वापस लेंगे, जिस पर कई देशों ने नाराजगी जाहिर की है। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 33,746.78 के बंद भाव की तुलना में आज 34,047.43 पर खुला। 10 बजे के करीब सेंसेक्स 231.98 अंक या 0.69% की मजबूती के साथ 33,978.76 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,358.85 के बंद भाव की तुलना में 10,420.50 पर खुल कर इस समय 71.10 अंक (0.69%) की बढ़त के साथ 10,429.95 पर है। दूसरी ओर शुरुआती करोबार में छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में भी खरीदारी हो रही है। बीएसई मिडकैप में 0.86% और बीएसई स्मॉल में 0.74% की तेजी है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.67% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.80% की बढ़त दिख रही है।
सेंसेक्स में आज तेज शेयरों की बात करें तो टाटा स्टील में 2.47%, इंडसइंड बैंक में 2.35%, यस बैंक में 1.48% और एचडीएफसी में 1.32% की बढ़त है। वहीं महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 0.74%, कोल इंडिया में 0.36%, एशियन पेंट्स में 0.22% और एनटीपीसी में 0.15% की गिरावट है। निफ्टी के 34 शेयर हरे निशान पर है, जबकि 15 कमजोर स्थिति में हैं। निफ्टी के एक शेयर में कोई बदलाव नहीं है। (शेयर मंथन, 06 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख