शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी बाजार में हल्की मजबूती, नैस्डैक 41 अंक चढ़ा

मंगलवार को अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांक हरे निशान में बंद हुए।

राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा स्टील और एल्युमीनियम पर आयात शुल्क लगाने को लेकर निवेशकों के बीच असमंजस की स्थिति है। कल निवेशकों की निगाह उत्तर कोरिया के परमाणु मुक्त होने को लेकर अमेरिका के साथ बातचीत की संभावना पर भी रही।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 9.36 अंक या 0.04% की बढ़ोतरी के साथ 24,884.12 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 41.30 अंक या 0.56% की मजबूती के साथ 7,372.01 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 7.18 अंक या 0.26% की मजबूती के साथ 2,728.12 पर बंद हुआ। इसके अलावा अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल का भाव 0.05% की बढ़त के साथ 62.60 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 07 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख