शेयर मंथन में खोजें

डॉव जोंस और एसऐंडपी में गिरावट, नैस्डैक 24 अंक चढ़ा

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा स्टील और एल्युमीनियम पर आयात शुल्क की घोषणा और उनके एक प्रमुख सलाहकार के इस्तीफे के बाद व्यापार युद्ध की आशंका को बल मिला है।

इससे निवेशकों के बीच चिंता बढ़ी है। खबर है कि व्हाइट हाउस की ओर से इस सप्ताह के अंत तक आयात शुल्क की घोषणा हो सकती है।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 82.76 अंक या 0.33% की कमजोरी के साथ 24,801.36 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 24.64 अंक या 0.33% की बढ़त के साथ 7,396.65 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 1.32 अंक या 0.05% की हल्की कमजोरी के साथ 2,726.80 पर बंद हुआ। इसके अलावा अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल का भाव 2.37% की कमजोरी के साथ 61.15 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 08 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख