शेयर मंथन में खोजें

एचजी इन्फ्रा (HG Infra) का शेयर हुआ सूचीबद्ध

एचजी इन्फ्रा (HG Infra) के शेयर ने बीएसई (BSE) पर सपाट शुरुआत की है।

हालाँकि एनएसई (NSE) पर यह करीब आधा फीसद की बढ़त के साथ सूचीबद्ध हुआ है। एचजी इन्फ्रा ने आईपीओ इश्यू के 270 रुपये के ऊपरी भाव की तुलना में बीएसई पर सपाट और एनएसई पर 271.50 रुपये पर शुरुआत की। इसके बाद बीएसई पर इसके शेयर में थोड़ी गिरावट आयी है। करीब पौने 11 बजे यह बीएसई में 1.15 रुपये या 0.43% की कमजोरी के साथ 268.85 रुपये पर है।
बता दें कि 2003 में शुरू हुई जयपुर स्थित एचजी इन्फ्रा इंजीनियरिंग (HG Infra Engeering) का आईपीओ (IPO) 26 से 28 फरवरी तक के लिए खुला था, जिसमें इसे 4.97 गुना आवेदन प्राप्त हुए। बुनियादी ढाँचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) का निर्माण, विकास औऱ प्रबंधन करने वाली एचजी इन्फ्रा के इश्यू में 263-270 रुपये का प्राइस बैंड था। कंपनी आईपीओ के माध्यम से प्राप्त धन से पूँजी उपकरणों की खरीद, ऋणों का पुनर्भुगतान और अन्य सामान्य कॉर्पोरेट आवश्यकता को पूरा करेगी। (शेयर मंथन, 09 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख