शेयर मंथन में खोजें

डॉव जोंस और एसऐंडपी चढ़े, नैस्डैक लाल निशान में हुआ बंद

कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन शुक्रवार को डॉव जोंस में लगातार सातवें कारोबारी सत्र में बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

वहीं कल एसऐंडपी भी ऊपर चढ़ा, जबकि तकनीकी कंपनी एनवीडिया में गिरावट के दबाव से नैस्डैक लाल निशान में बंद हुआ। कल आयात मूल्य सूचकांक से अमेरिकी बाजार को थोड़ी राहत मिली, जो अप्रैल में अपेक्षा से कम बढ़ा। कल समाप्त हुआ सप्ताह भी अमेरिकी बाजार के लिए पिछले करीब 2 महीनों में सबसे बेहतर रहा।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 91.64 अंक या 0.37% की बढ़ोतरी के साथ 24,831.17 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 2.09 अंक या 0.03% की मामूली गिरावट के साथ 7,402.88 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 4.65 अंक या 0.17% की मजबूती के साथ 2,727.72 पर बंद हुआ। वहीं कल यूरोपीयन बाजारों में स्थिति मिली-जुली रही। (शेयर मंथन, 12 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख