शेयर मंथन में खोजें

सप्ताह के दौरान आईटी और बैंकिंग शेयरों में दर्ज की गयी बढ़त

कल समाप्त हुए कारोबारी हफ्ते में भारतीय शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों में बेहद मामूली बढ़त दर्ज की गयी।

सेंसेक्स (Sensex) में 76 और निफ्टी (Nifty) में 9 अंकों की बढ़त आयी। सप्ताह में 5 कारोबारी सत्रों में से तीन दिन बाजार में तेजी रही, जबकि दो दिन गिरावट दर्ज की गयी। इस दौरान कई सेक्टरों ने बेहतर प्रदर्शन किया। डॉलर के मुकाबले रुपये मे कमजोरी के कारण आईटी में 2.3%, बैंकिंग में 1.5%, इन्फ्रा में 1.4% तथा फार्मा और फाइनेंशियल में 1-1% की बढ़त दर्ज की गयी। वहीं रियल्टी में 2.4%, ऊर्जा में 1.5%, एफएमसीजी में 0.9%, ऑटो में 0.7% और धातू में 0.6% की कमजोरी आयी। (शेयर मंथन, 25 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख