शेयर मंथन में खोजें

एनएसई (NSE) को इसलिए मिली सेबी (SEBI) और आरबीआई (RBI) की मंजूरी

प्रमुख शेयर सूचकांक एनएसई (NSE) को बाजार नियामक सेबी (SEBI) और केंद्रीय बैंक आरबीआई (RBI) की मंजूरी मिल गयी है।

एनएसई को यह मंजूरी कॉर्पोरेट ऋण प्रतिभूतियों में रेपो (फिर से खरीद / पुन: क्रय) शुरू करने के लिए प्राप्त हुई है। इसी सप्ताह में एनएसई के प्रतिद्वंदी सूचकांक बीएसई (BSE) को भी कॉर्पोरेट ऋण प्रतिभूतियों में रेपो शुरू करने के लिए नियामकों की मंजूरी मिली है और इसकी इस नयी सुविधा को सोमवार से शुरू करने की योजना भी है। बाजार की भाषा में, कॉरपोरेट बॉन्ड रेपो वह है जहाँ एक फर्म या बैंक किसी अन्य कंपनी या ऋणदाता से धन जुटाने के लिए कॉर्पोरेट बॉन्ड गिरवी रखता है। गिरवी रखने वाली कंपनी बॉन्डों को एक निश्चित कीमत पर फिर से खरीदने के लिए तैयार होती है। यह निर्णय कॉर्पोरेट बॉन्ड बाजार को और मजबूत बनाने के लिए लिया गया है। (शेयर मंथन, 26 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख