शेयर मंथन में खोजें

आज सुबह रियल्टी, पावर, टेलीकॉम क्षेत्र सबसे तेज

बुधवार के शुरुआती कारोबार में बाजार बढ़त के साथ चल रहे हैं और जिन क्षेत्रों में सबसे अच्छी मजबूती दिख रही है, वे हैं रियल एस्टेट, बिजली, दूरसंचार (टेलीकॉम), पूँजीगत सामान (कैपिटल गुड्स), उपभोक्ता वस्तुएँ (कंज्यूमर गुड्स) और औद्योगिक (इंडस्ट्रियल)।

सुबह करीब 10 बजे बीएसई रियल्टी सूचकांक 1.4% ऊपर चल रहा है। इसी तरह बीएसई पावर में 1.27%, बीएसई टेलीकॉम में 1.19%, बीएसई कैपिटल गुड्स में 1.16%, बीएसई कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.14% और बीएसई इंडस्ट्रियल में 1.01% की मजबूती है।
इसके अलावा बीएसई मेटल में 0.91%, बीएसई यूटिलिटीज में 0.89%, बीएसई हेल्थकेयर में 0.88%, बीएसई बेसिक मैटेरियल्स में 0.75% और बीएसई एफएमसीजी में 0.64% की बढ़त बनी हुई है। हालाँकि तेल-गैस, बैंकिंग और ऊर्जा जैसे सूचकांक सपाट या मामूली बढ़त दिखा रहे हैं। (शेयर मंथन, 06 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख