शेयर मंथन में खोजें

तकनीकी और वित्तीय शेयरों के बेहतर प्रदर्शन से आयी अमेरिकी बाजार में मजबूती

तकनीकी और वित्तीय शेयरों में मजबूती के सहारे गुरुवार को अमेरिकी बाजार में बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

कल वित्तीय शेयरों ने 13 दिनों बाद शानदार प्रदर्श किया, जबकि तकनीक सेक्टर में 1.1% की वृद्धि हुई। वहीं अमेजन द्वारा ऑनलाइन फार्मेसी कंपनी पिलपैक की खरीदारी की घोषणा से कई दवा स्टोर श्रृंख्लाओं, दवा वितरकों और फार्मेसी लाभ प्रबंधकों के शेयरों में कमजोरी दर्ज की गयी।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 98.46 अंक या 0.41% की बढ़ोतरी के साथ 24,216.05 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 58.59 अंक या 0.79% की वृद्धि के साथ 7,503.68 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 16.68 अंक या 0.62% की बढ़त के साथ 2,716.31 पर बंद हुआ। अमेरिका में कल कच्चे तेल के दाम 0.30% की मजबूती के साथ 77.85 डॉलर प्रति पर बंद हुआ। उधर यूरोपीयन बाजारों में कमजोरी आयी। (शेयर मंथन, 29 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख