शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी बाजार में मजबूती, डॉव जोंस 55 अंक चढ़ा

कारोबारी हफ्ते के आखरी दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

मगर समाप्त हुए सप्ताह में वैश्विक स्तर पर चल रहे सभी बेंचमार्क कमजोर रहे।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 55.36 अंक या 0.23% की बढ़ोतरी के साथ 24,271.41 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 6.62 अंक या 0.09% की वृद्धि के साथ 7,510.30 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 2,06 अंक या 0.08% की बढ़त के साथ 2,718.37 पर बंद हुआ। अमेरिका में कल कच्चे तेल के दाम 2.00% की मजबूती के साथ 79.44 डॉलर प्रति पर बंद हुआ। उधर यूरोपीयन बाजारों में शानदार बढ़ोतरी दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 30 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख