शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स और निफ्टी रहे सपाट, छोटे-मँझोले सूचकांकों में गिरावट

कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स और निफ्टी सपाट बंद हुए, जबकि छोटे-मँझोले बाजारों में कमजोरी दर्ज की गयी।

सत्र के आखरी हिस्से में बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने अपनी बढ़त गँवा दी। बीएसई के 19 में से 15 क्षेत्रों के सूचकांक आज लाल निशान में बंद हुए। दूरसंचार, आधारभूत सामग्री, रियल्टी और औद्योगिक सूचकांकों में 1.98% की गिरावट आयी, जबकि ऊर्जा, आईटी, तेल-गैस और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं में बढ़ोतरी दर्ज की गयी।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 36,548.41 अंकों के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 36,635.14 पर खुला और कारोबार के दौरान 36,740.07 अंकों के सर्वकालिक उच्चतम स्तर तक चढ़ा। आखिर में सेंसेक्स 6.78 अंक या 0.02% की मामूली कमजोरी के साथ 36,541.63 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 11,023.20 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 11,056.90 पर खुल कर 4.30 अंक या 0.03% की कमजोरी के साथ 11,018.90 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का ऊपरी स्तर 11,071.35 और निचला स्तर 10,999.75 का रहा।
दूसरी तरफ प्रमुख सूचकांकों के विपरीत आज छोटे-मंझोले बाजारों में अधिक कमजोरी दर्ज की गयी। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.77% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 1.36% की कमजोरी आयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) 1.14% और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) 1.56% नीचे फिसले।
बीएसई के 31 शेयरों में 15 शेयरों में मजबूती और 16 शेयरों में कमजोरी रही। आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1.34%, इन्फोसिस में 1.12%, बजाज ऑटो में 1.02%, एशियन पेंट्स में 0.98%, कोल इंडिया में 0.96% और एचडीएफसी में 0.88% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से ओएनजीसी में 2.80%, ऐक्सिस बैंक में 2.48%, आईटीसी में 2.29%, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 1.96%, आईसीआईसीआई बैंक में 1.60% और हीरो मोटोकॉर्प में 1.07% की कमजोरी दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 23 शेयरों में तेजी के साथ 27 शेयरों में मंदी रही। (शेयर मंथन, 13 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख