शेयर मंथन में खोजें

सपाट शुरुआत के बाद बाजार में मामूली गिरावट

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार में सपाट शुरुआत के बाद मामूली गिरावट देखने को मिल रही है।

मगर थोड़ी कमजोरी से ही निफ्टी 11,000 के नीचे फिसल गया है। दूसरी ओर आज चीन के आर्थिक आँकड़ों की घोषणा से पहले एशियाई बाजारों में कमजोर शुरुआत हुई।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 36,541.63 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 36,658.71 पर खुला। 36445.16 के निचले स्तर से संभल कर 10.20 बजे सेंसेक्स 33.17 अंक या 0.09% की मामूली गिरावट के साथ 36,508.46 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 11,018.90 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 11,018.95 पर खुल कर 28.10 अंक या 0.26% की कमजोरी के साथ 10,990.80 पर चल रहा है।
वहीं शुरुआती कारोबार में छोटे-मॅंझोले सूचकांक में कमजोरी देखने को मिल रही है। बीएसई मिडकैप में 1.10% और बीएसई स्मॉलकैप में 1.23% की गिरावट है। जबकि निफ्टी मिड 100 1.48% और निफ्टी स्मॉल 100 1.57% नीचे हैं। इस समय निफ्टी के 50 में से 20 और सेंसेक्स के 31 शेयरों में से 12 शेयर मजबूत स्थिति में है। (शेयर मंथन, 16 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख