शेयर मंथन में खोजें

बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 38,000 के नीचे हुआ बंद

कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन शुक्रवार को बैंक शेयरों में गिरावट के कारण बाजार में गिरावट आयी।

बैंक के अलावा धातू, फार्मा और ऊर्जा शेयरों में भी कमजोरी देखने को मिली। वहीं ऑटो तथा एफएमसीजी शेयरों ने बेहतर प्रदर्शन किया। इसके अलावा रुपये में कमजोरी से आईटी शेयरों में चमक आयी। वैश्विक बाजारों में गिरावट का भी बाजार पर नकारात्मक असर पड़ा।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 38,024.37 अंकों के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 38,050.07 पर खुला और कारोबार के दौरान 37,875.71 अंकों के निचले स्तर तक फिसला। आखिर में सेंसेक्स 155.14 अंक या 0.41% की कमजोरी के साथ 37,869.23 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 11,470.70 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 11,474.95 पर खुल कर लगभग पूरे सत्र में लाल निशान में रहने के बाद 41.20 अंक या 0.36% की गिरावट के साथ 11,429.50 पर बंद हुआ।
दूसरी तरफ प्रमुख सूचकांकों के साथ ही छोटे-मंझोले बाजारों में भी कमजोरी आयी। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.80% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.78% की गिरावट आयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) 0.52% और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) 1.14% ऊपर चढ़ा।
बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 12 शेयरों में मजबूती और 19 शेयरों में कमजोरी रही। आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से हीरो मोटोकॉर्प में 1.41%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 1.26%, टीसीएस में 0.98%, आईटीसी में 0.94%, कोटक महिंद्रा बैंक में 0.71% और यस बैंक में 0.46% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 3.79%, सन फार्मा में 3.00%, वेदांत में 2.97%, टाटा मोटर्स में 2.82%, लार्सन ऐंड टुब्रो में 1.67% और टाटा स्टील में 1.63% की कमजोरी दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 19 शेयरों में तेजी के साथ 31 शेयरों में मंदी रही। (शेयर मंथन, 10 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख