शेयर मंथन में खोजें

क्या प्रधानमंत्री मोदी के 15 अगस्त के भाषण के बाद लुढ़केगा बाजार?

शेयर बाजार में नये रिकॉर्ड स्तर बन रहे हैं, मगर अरुण केजरीवाल ने आशंका जतायी है कि अगस्त महीने में बाजार में तीखी गिरावट आ सकती है।

केजरीवाल रिसर्च के संस्थापक अरुण केजरीवाल के मुताबिक "ऐसी आशा है कि (इस भाषण से) प्रधानमंत्री मोदी 2019 के आम चुनाव के लिए भाजपा के चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे। उनकी देह-भाषा (बॉडी लैंग्वेज) और भाषण में कही गयी बातों का बाजार में विश्लेषण होगा और उसके आधार पर सूचकांकों पर अंतिम प्रहार हो सकता है।" दरअसल केजरीवाल का मानना है कि बाजार की मौजूदा तेजी अब थक रही है और समापन के पास जा रही है।
वे कहते हैं, "हम इस तेजी के अंतिम चरण में हैं जो विस्फोटक है और उसके बाद तेज बिकवाली होगी। यह बिकवाली कब शुरू होगी, इसके बारे में केवल अनुमान ही लगाया जा सकता है, लेकिन ऐसा अगस्त में ही होने की काफी संभावना है। लिहाजा समझदारी इसमें है कि मुनाफावसूली करके गिरावट आने का इंतजार किया जाये। यह गिरावट काफी तेजी से आयेगी और गहरी होगी।" (शेयर मंथन, 13 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख