शेयर मंथन में खोजें

बीएसई (BSE) 6 कंपनियों को करेगा प्रतिबंधित व्यापार खंड में स्थानांतरित

प्रमुख बाजार सूचकांक बीएसई (BSE) 6 कंपनियों को 27 अगस्त से प्रतिबंधित व्यापार खंड में स्थानांतरित करने जा रहा है।

बीएसई ने यह निर्णय कंपनियों द्वारा कॉर्पोरेट नियमन से संबंधित सूचीबद्धता आवश्यकताओं को पूरा न करने के कारण लिया है। इन कंपनियों में विनसम डायमंड्स, केजीएन इंडस्ट्रीज, हेल्थफोर टेक्नोलॉजीज, केजीएन एंटरप्राइजेज, श्री कृष्ण प्रसादम और लायला टेक्सटाइस शामिल हैं।
एक नोटिस के जरिये बीएसई ने इन कंपनियों को 'जेड' ग्रुप में हस्तांतरित किये जाने की घोषणा की है। बता दें कि जेड ग्रुप में आने वाले शेयरों में कारोबार ट्रेड-फोर-ट्रेड आधार पर किया जाता है। यानी इसमें सट्टा व्यापार (Speculative Trading) की अनुमति नहीं होती और प्रतिफल राशि का भुगतान तथा शेयरों की डिलीवरी अनिवार्य होती है।
बीएसई के जेड ग्रुप में एबीजी शिपयार्ड, श्री भवानी पेपर मिल्स, ज्योति स्ट्रक्चर्स, टुडेज राइटिंग, जेम्स होटल्स, रामसरूप इंडस्ट्रीज, गीतांजलि जेम्स और हरियाणा फाइनेंशियल पहले से मौजूद हैं। (शेयर मंथन, 18 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख