शेयर मंथन में खोजें

बीएसई, एनएसई करेंगे ऐम्टेक ऑटो और गीतांजली जेम्स में लेन-देन निलंबित

प्रमुख बाजार सूचकांक बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE), ऐम्टेक ऑटो (Amtek Auto) और गीतांजली जेम्स (Gitanjali Gems) सहित कुल 9 कंपनियों में 10 सितंबर से लेन-देन निलंबित करने जा रहे हैं।

सूचकांकों ने यह निर्णय वित्तीय परिणाम जमा करने से संबंधित सूचीबद्ध मानदंडों का पालन न करने के कारण लिया है। हालाँकि सूचकांकों द्वारा तय की गयी तिथि या उससे पहले मानदंडों को पूरा करने पर इन शेयरों में कारोबार पर पाबंदी नहीं लगायी जायेगी। इसके लिए बीएसई ने 4 सितंबर और एनएसई ने 5 सितंबर की तिथि तय की है।
गौरतलब है कि ऐम्टेक ऑटो और गीतांजली जेम्स के अलावा ईसन रेरोल तथा पेनोरेमिक यूनिवर्सल पर भी सूचकांक प्रतिबंध लगायेंगे। वहीं केवल बीएसई जिन कंपनियों के शेयरों में कारोबार पर रोक लगाने जा रहा है, उनमें थम्बी मॉडर्न, इंडो पैसिफिक प्रोजेक्ट्स, हरियाणा फाइनेंशियल, नोबल पॉलिमर्स और समृद्धि रियल्टी शामिल हैं। बीएसई ने एक नोटिस में कहा है कि इन सभी 9 कंपनियों ने लगातार दो तिमाहियों (अक्टूबर-दिसंबर 2017 और जनवरी-मार्च 2018) के नतीजे नहीं जमा किये हैं। (शेयर मंथन, 20 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख