शेयर मंथन में खोजें

अमेरिका-मेक्सिको के बीच व्यापार करार से नये शिखर पर पहुँचे एसऐंडपी, नैस्डैक

अमेरिका और मेक्सिको के बीच हुए नये व्यापार करार से कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को एसऐंडपी 500 और नैस्डैक नये रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए।

तकनीकी शेयरों में आयी तेजी से नैस्डैक ने पहली बार 8,000 का आँकड़ा पार किया। अमेरिका के कनाडा के साथ भी व्यापारिक वार्ता जल्द ही शुरू होने की संभावना है।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 259.29 अंक या 1.01% की बढ़त के साथ 26,049.64 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 71.92 अंक या 0.91% की मजबूती के साथ 8,017.90 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 22.05 अंक या 0.77% की मजबूती के साथ 2,896.74 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.51% की बढ़ोतरी के साथ 76.21 डॉलर प्रति पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 28 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख