शेयर मंथन में खोजें

बाजार में बढ़ोतरी बरकरार, 202 अंक चढ़ा सेंसेक्स

मंगलवार को भी बाजार में तेजी देखने को मिली, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी नये रिकॉर्ड स्तरों पर बंद हुए।

आज धातू के अलावा ऊर्जा, आईटी और ऑटो शेयरों में मजबूती आयी। जबकि बैंक और एफएमसीजी शेयरों में कमजोरी रही। हालाँकि बैंक शेयरों में सुबह तेज शुरुआत देखने को मिली थी। वहीं बाजार को वैश्विक बाजारों से भी सकारात्मक रुझान मिल रहे हैं।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 38,694.11 अंकों के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 38,814.76 पर खुला और कारोबार के दौरान 38,938.91 अंकों के नये सर्वकालिक उच्च स्तर तक चढ़ा। आखिर में सेंसेक्स 202.52 अंक या 0.52% की बढ़त के साथ 38,893.63 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 11,691.95 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 11,731.95 पर खुल कर 46.55 अंक या 0.40% की बढ़ोतरी के साथ 11,738.50 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का ऊपरी स्तर 11,760.20 और निचला स्तर 11,710.50 का रहा।
प्रमुख सूचकांकों के विपरीत छोटे-मँझोले बाजारों में स्थिति मिली-जुली रही। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.35% की गिरावट और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.36% की मजबूती आयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) 0.28% की कमजोरी और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) 0.10% की बढ़त हुई।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 21 शेयरों में मजबूती और 29 शेयरों में कमजोरी आयी। बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 17 शेयरों में मजबूती और 14 शेयरों में गिरावट आयी। आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से वेदांत में 2.20%, अदाणी पोर्ट्स में 2.20%, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 2.06%, मारुति सुजुकी में 1.72%, ऐक्सिस बैंक में 1.62% और एचडीएफसी में 1.48% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से यस बैंक में 3.07%, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 1.07%, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 1.04%, ओएनजीसी में 0.94%, इंडसइंड बैंक में 0.77% और आईटीसी में 0.62% की कमजोरी दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 28 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख