शेयर मंथन में खोजें

डॉव जोंस में गिरावट, नैस्डैक और एसऐंडपी हुए मजबूत

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को अमेरिकी बाजार के प्रमुख सूचकांकों में से डॉव जोंस में गिरावट दर्ज की गयी।

हालाँकि नैस्डैक और एसऐंडपी 500 हरे निशान में बंद हुए। प्रमुख तकनीकी कंपनी ऐप्पल के शेयर में गिरावट ने सूचकांकों पर दबाव बनाये रखा। उधर कल यूरोपीयन बाजारों में मजबूती दर्ज की गयी।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 59.47 अंक या 0.23% की कमजोरी के साथ 25,857.07 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 21.61 अंक या 0.27% की बढ़त के साथ 7,924.16 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 5.45 अंक या 0.19% चढ़ कर 2,877.13 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.70% की बढ़त के साथ 77.37 डॉलर प्रति पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 11 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख