शेयर मंथन में खोजें

बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, बैंक और वाहन शेयरों में हुई बिकवाली

बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट आयी।

आज सूचकांकों पर बैंक, वाहन और एफएमसीजी शेयरों और मिडकैप में बिकवाली का दबाव देखने को मिला। साथ ही एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे दिग्गजों ने भी बाजार को नीचे धकेला। आज के सत्र में विदेशी निवेशकों ने 1,143.73 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 37,290.67 अंकों के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 37,432.93 पर खुला और कारोबार के दौरान 37,062.69 अंकों के निचले स्तर तक फिसला। आखिर में सेंसेक्स 169.45 अंक या 0.45% की कमजोरी के साथ 37,121.22 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 11,278.90 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 11,326.65 पर खुल कर 44.55 अंक या 0.39% की कमजोरी के साथ 11,234.35 पर बंद हुआ। आज सत्र के दौरान निफ्टी का निचला स्तर 11,210.90 का रहा।
दूसरी तरफ छोटे-मंझोले बाजारों में भी कमजोरी देखी गयी। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.72% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.98% की कमजोरी आयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) में 0.93% और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) 1.10% की गिरावट के साथ बंद हुआ।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 27 शेयरों में मजबूती और 23 शेयरों में कमजोरी आयी। बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 14 शेयरों में मजबूती और 17 शेयरों में कमजोरी आयी। आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से कोल इंडिया में 2.60%, ओएनजीसी में 1.90%, टाटा स्टील में 1.31%, हीरो मोटोकॉर्प में 0.99%, सन फार्मा में 0.76% और आईसीआईसीआई बैंक में 0.67% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से इंडसइंड बैंक में 3.03%, मारुति सुजुकी में 2.30%, एचडीएफसी बैंक में 1.58%, यस बैंक में 1.44%, एचडीएफसी में 1.35% और अदाणी पोर्ट्स में 1.22% की कमजोरी दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 19 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख