शेयर मंथन में खोजें

एशियाई बाजारों में चमक, हैंग-सेंग 370 अंक उछला

व्यापार युद्ध को लेकर वैश्विक बाजारों में चल रहे धमासान के बीच बुधवार को एशियाई बाजारों में देखने को मिल रही है।

कच्चे तेल की कीमतों में बढ़त और फेडरल रिजर्व द्वारा दरों में वृद्धि की संभावना से पहले यूएस बॉन्ड यील्ड करीब 7 साल के ऊपरी स्तर पर पहुँच गये हैं।
भारतीय समय के मुताबिक 8.39 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 13.72 अंक या 0.09% की वृद्धि के साथ 23,953.98 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 370.77 अंक या 1.35% की बढ़ोतरी के साथ 27,870.16 पर चल रहा है। वहीं केवल चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 1.29% और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.44% की वृद्धि है। इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.68% की बढ़त और ताइवान का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) सपाट स्थिति में है। (शेयर मंथन, 26 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख