शेयर मंथन में खोजें

रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ डॉव जोंस, एसऐंडपी और नैस्डैक में आयी गिरावट

मंगलवार को अमेरिकी प्रमुख सूचकांक डॉव जोंस नये रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।

वहीं फेसबुक में गिरावट के कारण एसऐंडपी 500 और नैस्डैक में कमजोरी आयी। इसके अलावा नेटफ्लिक्स और अमेजन में गिरावट आयी। वहीं एसऐडंपी के प्रमुख सेक्टरों में से यूटिलिटीज में 1.3% और कंज्यूमर स्टेपल्स में 0.6% की मजबूती आयी
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 122.73 अंक या 0.46% की बढ़त के साथ 26,773.94 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 37.55 अंक या 0.47% की कमजोरी के साथ 7,999.55 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 1.16 अंक या 0.04% की मजबूती के साथ 2,923.43 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.21% की गिरावट के साथ 84.80 डॉलर प्रति पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 03 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख