शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी बाजार में कमजोरी से एशियाई बाजारों में नकारात्मक शुरुआत

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को शुरुआती सत्र में एशियाई बाजारों में कमजोरी दिख रही है।

चीन का बाजार राष्ट्रीय अवकाश के कारण बंद है और 08 अक्टूबर को खुलेगा, जबकि बाकी सभी प्रमुख सूचकांक लाल निशान में हैं। अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड के 7 साल के शिखर पर पहुँचने, मजबूत आर्थिक आँकड़ों से मुद्रास्फीति में तेजी की चिंता और उम्मीद के मुकाबले ज्यादा तेजी से ब्याज दरों में वृद्धि से बाजार में नकारात्मक माहौल है।
भारतीय समय के मुताबिक 8.33 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 190.98 अंक या 0.80% की गिरावट के साथ 23,784.64 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 100.25 अंक या 0.38% की कमजोरी के साथ 26,523.62 पर चल रहा है। वहीं सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.76% की गिरावट है। इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.69% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 1.83% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 05 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख