शेयर मंथन में खोजें

डॉव जोंस और एसऐंडपी 500 में आयी गिरावट

मंगलवार को अमेरिकी बाजार के प्रमुख सूचकांकों में से डॉव जोंस और एसऐंडपी 500 में हल्की कमजोरी आयी।

निवेशकों के बीच वैश्विक विकास दर को लेकर चिंता बनी हुई है, जिसका असर अमेरिकी बाजार पर पड़ा। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने 2018 और 2019 के लिए वैश्विक आर्थिक विकास पूर्वानुमान में कटौती की है। साथ ही अमेरिका और चीन के लिए 2019 में विकास दर के अनुमान को घटाया है। आईएमएफ ने कहा है कि अमेरिका और चीन अगले साल व्यापार युद्ध का असर झेलेंगे।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 56.21 अंक या 0.21% की कमजोरी के साथ 26,430.57 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 2.06 अंक या 0.03% की मामूली बढ़त के साथ 7,738.02 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 4.09 अंक या 0.14% की कमजोरी के साथ 2,880.34 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 1.28% की बढ़त के साथ 85.00 डॉलर प्रति पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 10 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख