शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स 50 इंडेक्स पर शुरू होंगे साप्ताहिक फ्यूचर ऐंड ऑप्शन कॉन्ट्रैक्ट्स

प्रमुख शेयर सूचकांक बीएसई (BSE) 26 अक्टूबर से सेंसेक्स 50 (Sensex 50) इंडेक्स पर साप्ताहिक फ्यूचर ऐंड ऑप्शन कॉन्ट्रैक्ट्स (Future & Options Contracts) शुरू करने जा रहा है।

बीएसई 7 साप्ताहिक फ्यूचर ऐंड ऑप्शन कॉन्ट्रैक्ट्स शुरू करेगा, जिनकी एक्यपायरी हर गुरुवार को होगी। मगर इसमें मासिक एक्सपायरी सप्ताह शामिल नहीं होगा।
साथ ही गुरुवार को अवकाश होने पर इससे पहले के कार्यकारी दिवस पर कॉन्ट्रैक्ट एक्सपायरी होगी। गौरतलब है कि सेंसेक्स 50 इंडेक्स को बीएसई पर सूचीबद्ध 50 सबसे बड़ी कंपनियों के प्रदर्शन को मापने के लिए दिसंबर 2016 में शुरू किया गया था। (शेयर मंथन, 23 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख