शेयर मंथन में खोजें

बाजार में आयी मजबूती, 34,000 के ऊपर पहुँचा सेंसेक्स

बुधवार को बाजार में आयी मजबूती के बीच सेंसेक्स 34,000 और निफ्टी 10,200 के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा।

आज फार्मा को छोड़ कर बाकी सभी क्षेत्रों में खरीदारी देखने को मिली। छोटे-मँझोले बाजारों में भी मजबूती आयी। जानकारों का मानना कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से बाजार को सहारा मिला है।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 33,847.23 अंकों के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 34,203.70 पर खुला और कारोबार के दौरान 34,300.97 अंकों के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। आखिर में सेंसेक्स 186.73 अंक या 0.55% की मजबूती के साथ 34,033.96 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 10,146.80 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 10,278.15 पर खुल कर 77.95 अंक या 0.77% की बढ़त के साथ 10,224.75 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का शिखर 10,290.65 का रहा। आज बीएसई के कुल शेयरों में से 1,363 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 1,203 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 150 शेयर सपाट रहे।
वहीं आज छोटे-मँझोले बाजारों में भी मजबूती देखने को मिली। आज बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.95% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.74% की मजबूती आयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) 1.31% और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) 0.98% की बढ़त के साथ बंद हुए।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 31 शेयरों में मजबूती और 19 शेयरों में कमजोरी आयी। बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 17 शेयरों में मजबूती और 14 शेयरों में कमजोरी आयी। आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से भारती एयरटेल में 10.79%, एशियन पेंट्स में 4.49%, इंडसइंड बैंक में 3.21%, एचडीएफसी में 3.02%, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 2.06% और लार्सन ऐंड टुब्रो में 1.76% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से यस बैंक में 4.52%, बजाज ऑटो में 4.30%, अदाणी पोर्ट्स में 1.40%, एनटीपीसी में 1.18%, इन्फोसिस में 1.17% और सन फार्मा में 1.03% की कमजोरी दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 24 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख