शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल की कीमतों में हो सकती है और गिरावट - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों के गिरावट के साथ खुलने की संभावना है।

सऊदी अरब द्वारा विश्व बाजार में तेल की आपूर्ति अधिक होने के बयान के बाद विश्व बाजार में तेल की कीमतों में गिरावट हुई है। विश्व शेयर बाजार में गिरावट के बाद वैश्विक वृद्धि को लेकर आशंका से भी कीमतों पर दबाव पड़ रहा है। कच्चे तेल की कीमतों को 4,900 रुपये पर सहारा और 4,980 रुपये के स्तर पर बाधा रह सकती है। सऊदी अरब के ओपेक गवर्नर ने कल कहा कि चौथी तिमाही में तेल बाजार में आपूर्ति की अधिकता हो सकती है, इसलिए तेल के भंडार को कम करने के लिए हस्तक्षेप करने की जरूरत है।
नेचुरल गैस वायदा की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है और कीमतें 235-245 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। पिछले हफ्ते अमेरिकी नेचुरल गैस के भंडार में अनुमान से कम बढ़ोतरी होने की रिपोर्ट और अगले दो हफ्ते में अनुमान से थोड़ा कम तापमान रहने की उम्मीद के बाद कल अमेरिकी गैस वायदा की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। (शेयर मंथन, 26 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख