शेयर मंथन में खोजें

सकारात्मक वैश्विक रुझानों के सहारे बाजार में बढ़ोतरी

वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक रुझानों से गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान मजबूती है।

आज वाहन, इन्फ्रा, ऊर्जा और धातु शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। वहीं प्रमुख सूचकांकों के मुकाबले छोटे-मँझोले सूचकांकों में अधिक मजबूती है।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 34,442.05 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 34,650.63 पर खुला और शुरुआती कारोबार में 34,679.93 के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। साढ़े 9 बजे के करीब सेंसेक्स 54.63 अंक या 0.16% की मजबूती के साथ 33,496.68 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,386.60 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 10,441.70 पर खुल कर 33.10 अंक या 0.32% की बढ़त के साथ 10,419.70 पर है।
कल की तरह आज भी शुरुआती कारोबार में छोटे-मॅंझोले बाजारों में अधिक बढ़ोतरी दिख रही है। बीएसई मिडकैप में 0.86% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.93% की मजबूती है। जबकि निफ्टी मिड 100 में 0.73% और निफ्टी स्मॉल 100 में 1.07% की वृद्धि है। इस समय निफ्टी के 50 में से 28 और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 17 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 01 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख