शेयर मंथन में खोजें

बढ़त के साथ खुला बाजार, निफ्टी ने पार किया 10,700 का आँकड़ा

सकारात्मक वैश्विक रुझानों के सहारे बुधवार को बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक मजबूती के साथ खुले हैं।

इनमें निफ्टी ने 10,700 का आँकड़ा पार कर लिया है। सुबह वाहन, ऊर्जा और आईटी शेयरों में खरीदारी हो रही है। हालाँकि छोटे-मँझोले बाजार दबाव में हैं।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 35,513.14 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 35,635.52 पर खुल कर 35,709.19 के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। साढ़े 9 बजे के करीब सेंसेक्स 177.74 अंक या 0.50% की वृद्धि के साथ 35,690.88 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,685.60 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 10,708.75 पर खुल कर 36.35 अंक या 0.34% की बढ़ोतरी के साथ 10,721.95 पर है।
हालाँकि आज छोटे-मॅंझोले बाजारों में बिकवाली देखने को मिल रही है। बीएसई मिडकैप में 0.11% की गिरावट है, जबकि बीएसई स्मॉलकैप में 0.03% की मामूली वृद्धि दिख रही है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.22% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.14% की कमजोरी है। इस समय निफ्टी के प्रमुख 50 में से 30 और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 22 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 28 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख