शेयर मंथन में खोजें

तकनीक, बैंक शेयरों में गिरावट के कारण अमेरिकी बाजार में हल्की कमजोरी

तकनीक और बैंक शेयरों में बिकवाली के कारण गुरुवार को अमेरिकी बाजार में गिरावट दर्ज की गयी।

फेडरल रिजर्व के कम तेजी से दरों में वृद्धि के बयान से 'ब्याज दर में वृद्धि कब रोकी जाये' पर बहस छिड़ गयी है। फेडरल रिजर्व अध्यक्ष जेरोम पोवेल ने बुधवार को कहा था कि कि ब्याज दरें तटस्थ स्तर से थोड़ी ही कम हैं।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 27.59 अंक या 0.11% की गिरावट के साथ 25,338.84 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 18.51 अंक या 0.25% की कमजोरी के साथ 7,273.08 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 6.03 अंक या 0.22% की गिरावट के साथ 2,737.76 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 1.26% की बढ़ोतरी के साथ 59.51 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 30 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख