शेयर मंथन में खोजें

लगातार तीसरे सत्र में बाजार में मजबूती, 10,850 के ऊपर बंद हुआ निफ्टी

कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन शुक्रवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में शेयर बाजार में तेजी रही।

एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक और बजाज फाइनेंस जैसे दिग्गज वित्तीय शेयरों के शानदार प्रदर्शन के अलावा अमेरिकी और यूरोपीय बाजारों में आयी तेजी से बाजार को सहारा मिला।

छोटे-मँझोले बाजारों में खरीदारी के साथ ही बीएसई कंज्यूमर ड्यूरेबल में 2% से अधिक बढ़ोतरी हुई। स्वास्थ्य, फाइनेंस, औद्योगिक, कैपिटल गुड्स और बैंक शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली।
वहीं सरकार के पीएसयू बैंकों में 28,615 करोड़ रुपये डालने की खबर से निफ्टी पीएसयू बैंक 1% से ज्यादा मजबूती के साथ बंद हुआ।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 35,807.28 अंकों के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 35,911.99 पर खुला और कारोबार के दौरान 36,194.78 अंकों के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। आखिर में सेंसेक्स 269.44 अंक या 0.75% की वृद्धि के साथ 36,076.72 पर बंद हुआ।
वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 10,779.80 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 10,820.95 पर खुल कर 80.10 अंक या 0.74% की बढ़त के साथ 10,859.90 पर बंद हुआ। आज निफ्टी ने 10,893.60 पर शिखर बनाया।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 38 शेयरों में मजबूती और 12 शेयरों में कमजोरी आयी। वहीं बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 25 शेयरों में मजबूती और 06 शेयरों में कमजोरी आयी।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से सन फार्मा में 2.98%, बजाज फाइनेंस में 2.13%, वेदांत में 1.76%, एचडीएफसी में 1.72%, यस बैंक में 1.68% और आईसीआईसीआई बैंक में 1.59% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से टीसीएस में 0.71%, बजाज ऑटो में 0.47%, एशियन पेंट्स में 0.12%, भारती एयरटेल में 0.05%, हीरो मोटोकॉर्प में 0.04% और कोल इंडिया में 0.02% की कमजोरी दर्ज की गयी।
आज बीएसई के कुल शेयरों में से 1,587 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 1,051 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 156 शेयर सपाट रहे।
प्रमुख सूचकांकों के साथ ही छोटे-मँझोले बाजार भी हरे निशान में रहे। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.93% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.86% की मजबूती दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) 0.92% और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) 1.12% की बढ़त हुई। (शेयर मंथन, 28 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख