शेयर मंथन में खोजें

लगातार दो सत्रों में तेजी के बाद फिसला अमेरिकी बाजार

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में गिरावट दर्ज की गयी।

इससे पहले लगातार दो कारोबारी सत्रों में बाजार में तेजी देखने को मिली थी, जिसके बाद कल मुनाफावसूली हुई। बुधवार और गुरुवार को जोरदार मजबूती के सहारे इस दिसंबर का यह पहला सप्ताह रहा, जिसमें अमेरिकी बाजार में बढ़ोतरी दर्ज की गयी। सप्ताह में एसऐंडपी में 2.9%, डॉव जोंस में 2.8% और नैस्डैक में 4% की मजबूती आयी।
जानकारों का मानना है कि निवेशक अब तक-अनसुलझे सरकारी बंद, अर्थव्यवस्था और कंपनियों के अगले दौर के नतीजों को लेकर सतर्क बने हुए हैं।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 76.42 अंक या 0.33% की गिरावट के साथ 23,062.40 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 5.03 अंक या 0.08% की मामूली बढ़त के साथ 6,584.52 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 3.09 अंक या 0.12% की गिरावट के साथ 2,485.74 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.08% की मामूली वृद्धि के साथ 52.20 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 29 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख