शेयर मंथन में खोजें

साल के आखरी दिन एशियाई बाजारों में सकारात्मक शुरुआत

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को एशियाई बाजारों में खरीदारी देखने को मिल रही है।

हालाँकि आज अधिकतर एशियाई बाजार बंद हैं। अमेरिका और चीन के बीच व्यापार तनाव को लेकर फिर से बातचीत आगे बढ़ने के संकेतों का एशियाई बाजारों पर सकारात्मक असर पड़ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनके चीनी समकक्ष के बीच व्यापार को लेकर बातचीत हुई है, जिसे अमेरिकी राष्ट्रपति ने सकारात्मक बताया है।
विश्व की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापार तनाव का मामला पूरे साल छाया रहा, जिसने वैश्विक बाजार को भी प्रभावित किया।
आज जापान, ताइवान, दक्षिण कोरिया और चीन के बाजार बंद हैं। जबकि भारतीय समय के अनुसार सुबह 8.26 बजे हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 353.11 अंक या 1.40% की बढ़त के साथ 25,863.45 पर चल रहा है। वहीं सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.4% की मजबूती दिख रही है। (शेयर मंथन, 31 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख