शेयर मंथन में खोजें

आईटी, रियल्टी शेयरों में तेजी से चढ़ा बाजार, 155 अंक मजबूत हुआ सेंसेक्स

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को आईटी, रियल्टी और कुछ बैंक शेयरों में हुई खरीदारी के सहारे बाजार में मजबूती आयी।

एशियाई बाजारों से मिले सकारात्मक रुझानों और डॉलर की तुलना में रुपये में आयी मजबूती से आज बाजार में तेज शुरुआत हुई। इसके बाद घरेलू निवेशकों द्वारा 240.60 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे गये, जिससे बाजार में तेजी बनी रही। एक समय सेंसेक्स 36,000 के ऊपर पहुँच गया था, मगर बाद में यूरोपीय बाजारों में कमजोरी से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट आयी।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 35,695.10 अंकों के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 35,971.18 पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 36,076.95 अंकों के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, जबकि नीचे की ओर 35,809.23 तक फिसला। आखिर में यह 155.06 अंक या 0.43% की वृद्धि के साथ 35,850.16 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 10,727.35 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 10,804.85 पर खुल कर 44.45 अंक या 0.41% की बढ़त के साथ 10,771.80 पर बंद हुआ। आज निफ्टी ने 10,835.95 पर शिखर बनाया।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 32 शेयरों में मजबूती और 18 शेयरों में कमजोरी आयी। वहीं बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 22 शेयरों में मजबूती और 09 शेयरों में कमजोरी आयी।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से ऐक्सिस बैंक में 2.84%, टाटा मोटर्स में 2.64%, इन्फोसिस में 1.57%, मारुति में 1.54%, एनटीपीसी में 1.51% और ओएनजीसी में 1.30% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से बजाज ऑटो में 2.82%, यस बैंक में 1.35%, हीरो मोटोकॉर्प में 1.11%, बजाज फाइनेंस में 1.03%, सन फार्मा में 0.64% और एसबीआई में 0.61% की कमजोरी दर्ज की गयी।
आज बीएसई के कुल शेयरों में से 1,314 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 1,287 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 203 शेयर सपाट रहे।
प्रमुख सूचकांकों के साथ ही छोटे-मँझोले बाजार भी हरे निशान में रहे। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.03% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.06% की बेहद मामूली बढ़त दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) 0.11% की बढ़त हुई। (शेयर मंथन, 07 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख