शेयर मंथन में खोजें

अमेजन और नेटफ्लिक्स के सहारे चढ़ा अमेरिकी बाजार, कच्चे तेल के दाम भी बढ़े

अमेजन और नेटफ्लिक्स के शेयरों में मजबूती के सहारे अमेरिकी बाजार में लगातार दूसरे सत्र में बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

शुक्रवार को जोरदार उछाल के बाद कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांकों और कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा हुआ। यूएस-चीन व्यापार वार्ता के फिर से शुरू होने और बेहतर रोजगार आँकड़ों से निवेशकों की चिंताएँ कम हुई हैं।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 98.19 अंक या 0.42% की बढ़ोतरी के साथ 23,531.35 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 84.61 अंक या 1.26% की मजबूती के साथ 6,823.47 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 17.75 अंक या 0.70% की तेजी के साथ 2,549.69 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 1.95% की बढ़ोतरी के साथ 57.06 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 08 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख