शेयर मंथन में खोजें

सपाट बंद हुआ बाजार, आईटी और उर्जा शेयरों में हुई खरीदारी

मंगलवार को जोरदार तेजी के बाद आज बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सपाट बंद हुए।

आज आईटी, ऊर्जा, फार्मा और बैंक शेयरों में खरीदारी देखने को मिली, जबकि एफएमसीजी, ऑटो और धातु शेयर सूचकांक 0.2-0.5% नीचे फिसले। बाजार में इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के कारण हुई बढ़ोतरी को एचडीएफसी, आईटीसी और कोटक महिंद्रा बैंक में गिरावट ने समाप्त कर दिया। वहीं ब्रेक्जिट समझौते पर ब्रिटेन की संसद में प्रधानमंत्री टेरीजा मे की हार से यूरोपीय बाजारों में तेजी दिख रही है।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 36,318.33 अंकों के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज सुबह बढ़ोतरी के साथ 36,370.74 पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 36,462.03 अंकों के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, जबकि 36,278.61 के निचले स्तर तक फिसला। आखिर में यह 2.96 अंक की मामूली वृद्धि के साथ 36,321.29 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 10,886.80 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 10,899.65 पर खुल कर 3.50 अंक या 0.03% की मामूली बढ़त के साथ 10,890.30 पर बंद हुआ। आज निफ्टी ने 10,928.15 पर शिखर बनाया।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 22 शेयरों में मजबूती और 28 शेयरों में कमजोरी आयी। वहीं बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 13 शेयरों में मजबूती और 18 शेयरों में कमजोरी आयी।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से यस बैंक में 2.66%, इंडसइंड बैंक में 2.02%, इन्फोसिस में 1.38%, आईसीआईसीआई बैंक में 0.68%, ओएनजीसी में 0.62% और एसबीआई में 0.58% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से भारती एयरटेल में 1.38%, वेदांत में 1.33%, एशियन पेंट्स में 1.21%, एचसीएल टेक में 1.02%, बजाज फाइनेंस में 1.01% और हिंदुस्तान यूनिलीवर में 0.99% की मामूली कमजोरी दर्ज की गयी।
आज बीएसई के कुल शेयरों में से 1,225 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 1,354 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 146 शेयर सपाट रहे।
प्रमुख सूचकांकों के अलावा छोटे-मँझोले बाजारों में स्थिति मिली-जुली रही। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.02% की मामूली गिरावट और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.14% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) में 0.11% की कमजोरी और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) में 0.09% की वृद्धि हुई। (शेयर मंथन, 16 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख