शेयर मंथन में खोजें

एक महीने के ऊपरी स्तर पर पहुँचे अमेरिकी बाजार सूचकांक

बुधवार को अमेरिकी बाजार के प्रमुख सूचकांक एक महीने के ऊपरी स्तर तक चढ़े।

अमेरिकी बाजार के बैंक शेयरों के बेहतर प्रदर्शन से सहारा मिला। बता दें कि बैंक ऑफ अमेरिका और गोल्डमैन सैक्स के वित्तीय नतीजे बेहतर शानदार रहे, जिनसे इनके शेयरों में क्रमश: 7.2% और 9.5% की मजबूती आयी। गोल्डमैन सैक्स में कल पिछले करीब 10 सालों की प्रतिशत में एक दिवसीय सर्वाधिक बढ़ोतरी हुई। दोनों बैंकों के बेहतर प्रदर्शन से एसऐंडपी 500 फाइनेंशियल में 2.2% की मजबूती आयी।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 141.57 अंक या 0.59% की बढ़ोतरी के साथ 24,207.16 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 10.85 अंक या 0.15% की मजबूती के साथ 7,034.69 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 5.8 अंक या 0.22% की तेजी के साथ 2,616.10 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 1.11% की बढ़ोतरी के साथ 61.32 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 17 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख