शेयर मंथन में खोजें

बाजार में आयी गिरावट, 10,800 के नीचे फिसला निफ्टी

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए।

आज करीब डेढ़ बजे तक बाजार में मजबूती थी, मगर इसके बाद हुई बिकवाली का सूचकांकों पर नकारात्मक असर पड़ा। उम्मीद से कमजोर नतीजों के कारण मारुति और प्रमोटर द्वारा हिस्सेदारी बिकवाली की खबर से जी एंटरटेनमेंट में जबरदस्त बिकवाली हुई।
ऑटो इंडेक्स 3% से अधिक कमजोर हुआ, जबकि बैंक, एफएमसीजी, इन्फ्रा और धातु शेयरों में भी गिरावट आयी। प्रमुख सूचकांकों के अलावा छोटे-मँझोले बाजारों में खूब बिकवाली देखने को मिली।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 36,195.10 अंकों के पिछले बंद स्तर की तुलना में हल्की बढ़ोतरी के साथ 36,245.77 पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 36,474.48 अंकों के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, जबकि नीचे की ओर 35,953.15 तक फिसला। आखिर में यह 169.56 अंक या 0.47% की गिरावट के साथ 36,025.54 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 10,849.80 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 10,859.75 पर खुल कर 69.25 अंक या 0.64% की कमजोरी के साथ 10,780.55 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का निचला स्तर 10,756.45 पर रहा।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 18 शेयरों में मजबूती और 32 शेयरों में कमजोरी आयी। वहीं बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 10 शेयरों में मजबूती और 21 शेयरों में कमजोरी दर्ज की गयी।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से यस बैंक में 2.71%, एचसीएल टेक में 2.54%, भारती एयरटेल में 1.81%, टीसीएस में 0.91%, वेदांत में 0.88% और एचडीएफसी में 0.43% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से मारुति में 7.40%, हीरो मोटोकॉर्प में 4.23%, आईसीआईसीआई बैंक में 2.16%, एशियन पेंट्स में 2.00%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 1.94% और टाटा स्टील में 1.77% की कमजोरी दर्ज की गयी।
आज बीएसई के कुल शेयरों में से 698 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 1,854 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 152 शेयर सपाट रहे।
प्रमुख सूचकांकों के साथ ही आज छोटे-मँझोले बाजारों में भी गिरावट आयी। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 1.20% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 1.58% की कमजोरी दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) में 1.55% और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) में 1.60% की गिरावट आयी। (शेयर मंथन, 25 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख